Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नीतीश ने परिवारवाद पर राजद और कांग्रेस को घेरा

Nitish Cornered RJD And Congress On Familism

मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को परिवारवाद पर एक बार फिर कांग्रेस (Congress) और राजद को घेरा। उन्होंने कहा कि इनके लिए खुद का परिवार ही सब कुछ है, लेकिन हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। मुंगेर में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह (Lalan Singh) के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब अपने हटे तो बीबी को बनवा दिए, देखिए नौ बच्चे पैदा कर दिए। अब पत्नी के बाद बेटा और फिर बेटी को बना रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि हम लोग कोई बेटा बेटी को बढ़ाए हैं क्या? हमलोग तो पूरे बिहार को पूरा परिवार मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस में क्या हुआ। Nitish Kumar

आजादी की लड़ाई लड़ी, शुरू में जो रहे, बाद में एक एक कर के परिवार के ही लोग आ रहे हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजद के 15 सालों के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार का क्या हाल था, यह तो आप सब को याद होगा। पहले महिला, बेटियां शाम के बाद घर से निकलती थी क्या? जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया। अब स्थितियां बदली हैं। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज लोग प्रचार करते चल रहे हैं। कुछ दिन के लिए साथ लिया था, लेकिन जब गड़बड़ करने लगा तो हटा दिया। मुंगेर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें:

समर्स में सोनाक्षी सिन्हा का बोल्ड अवतार

पुरी लोकसभा सीट से सुचरिता मोहंती ने टिकट लौटाया

Exit mobile version