Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) (आईएमडी IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।

मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। (भाषा)

Exit mobile version