temperature

  • जागों, गर्मी हमलावर है !

    आसमान धधक रहा है। नीले, हरे, सफेद, भूरे- प्रकृति के सभी हसंते-खिलखिलाते विविध रंग रूआंसे हैं। अल सुबह 6 बजे ही मुझे घर के पर्दे खींचने पड़ते हैं क्योंकि उस समय भी सूरज के तेवर दोपहर जितने तीखे हो जाते हैं। हवा को जैसे बुखार चढ़ा हुआ है और मुझे महसूस होता है मानों मुझे बुखार हो। जहां एयर कंडीशनर ठंडक नहीं दे पा रहे हैं वही पंखे झुलसाने वाली गर्म हवा फेंक रहे हैं। हर कोने से, हर दिशा से गर्मी हमलावर है। घर के अंदर भी ऐसा महसूस हो रहा है कि मानों हम खुले में हैं। साथ...

  • दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

    Delhi rain:- राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 78 दर्ज किया गया,...

  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज

    Delhi temperature :- राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चार मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।...

  • दिल्ली में तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान

    temperature :- राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 126 रहा, जो...

  • झारखंड में आठ जून तक लू चलने के आसार

    heat wave:- झारखंड में तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जिलों में लू चल रही है। मौसम कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार से राज्य के उत्तरपूर्व तथा दक्षिणपूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की। अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, सोमवार से झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है और यह स्थिति आठ जून तक रह सकती है। अगले चार दिन तक मौसम में बदलाव...

  • दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास, तेज हवा का अनुमान

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी IMD) के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग में दिल्ली में दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने और तेज हवा(तेज हवा) चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान (temperature) 42 डिग्री सेल्सियस के...

  • राजस्‍थान में कई जगहों पर बारिश से लोगों को राहत

    जयपुर। राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर के चलते अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी से लेकर मध्‍यम स्तर की बारिश (rain) दर्ज की गई है। मौसमी बदलाव के कारण राज्‍य में तापमान सामान्य (temperature normal) से चार से सात डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान, सबसे अधिक 28 मिलीमीटर बारिश निंबाहेड़ा और चित्तौड़गढ़ में हुई है। वहीं, बाड़मेर में 25 मिलीमीटर पानी बरसा है।...

  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज, अधिकतम 41 डिग्री की संभावना

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 37 प्रतिशत दर्ज दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। कुछ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री...

  • अप्रैल-जून में अधिक गर्मी पड़ेगी: आईएमडी

    नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उसने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। आईएमडी ने कहा,...

  • दिल्ली में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) (आईएमडी IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। (भाषा)

  • राजस्थान में कई जगहों पर तापमान में गिरावट

    जयपुर। राजस्थान के बीकानेर और जयपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान (temperature) में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (Meteorological Department) के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करौली (Karauli) में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और पिलानी (Pilani) में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, चूरू में 4.6 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, फतेहपुर में 5.7 डिग्री और धौलपुर में 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रवक्ता के मुताबिक, राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री और 21.1 डिग्री रहा। इस दौरान, राजस्थान...

और लोड करें