नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी IMD) के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग में दिल्ली में दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने और तेज हवा(तेज हवा) चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान (temperature) 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


