आईएमडी ने बढ़ते तापमान को लेकर दी चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कई जिलों में तापमान और बढ़ सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हीटवेव से जुड़ी बीमारियों के खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी में सुरक्षित रहने के लिए दो सबसे जरूरी उपाय हैं- सतर्क रहना और नियमित रूप से ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का सेवन करना। विशेषज्ञों के अनुसार मानव शरीर का सामान्य तापमान लगभग 36.9 डिग्री सेल्सियस होता है। जब बाहरी तापमान इससे काफी ऊपर चला जाता है, तो शरीर आसपास...