Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

केंद्रीय मंत्री के पीए के बेटे ने आत्महत्या की

रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के पीए के बेटे ने आत्महत्या (suicide) कर ली। मृतक का नाम रोहित कुमार है और वह मंत्री अर्जुन मुंडा के पीए शिव कुमार (PA Shiv Kumar) के बेटे थे। उसकी उम्र 26 साल थी। बताया जाता है कि रोहित (Rohit) ने सोमवार देर रात ही फांसी लगा ली थी। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी मिली। यह मामला टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब परिजन रोहित को जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। फिर इस मामले की जनकारी पुलिस को मिलने के बाद गेट तोड़कर देखा तो रोहित फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। (वार्ता)

 

Exit mobile version