झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द होने के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन
झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जेएसएससी सीजीएल से चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार देर रात से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा और बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे रहे। प्रदर्शनकारी सरकार से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा या चयन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत सामने आई है, तो...