Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार

पहलगाम

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। देश के अलग अलग हिस्सों में इन लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य मंत्री, नेता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के कानपुर के शुभम द्विवेदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर पहुंचे थे। रांची में आईबी  अधिकारी मनीष रंजन का शव पहुंचा तो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

पहलगाम हमले के शहीदों को राष्ट्र की श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मोरानिया के बेटे शौर्य मोरानिया के अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद थे। राज्यपाल रामेन डेका और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पहलगाम हमले में मारे गए कर्नाटक के मंजूनाथ राव और भारत भूषण का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें राज्यपाल थावरचंद गहलोत शामिल हुए। गुजरात के भावनगर में मृतक पिता यतीशभाई सुधीरभाई परमार और बेटे स्मित यतीशभाई परमार का अंतिम संस्कार किया गया। सूरत में मृतक शैलेशभाई कलथिया को बेटे ने मुखाग्नि दी। वहां केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

उधर पुणे में मृतक संतोष जगदाले का बेटी असावरी ने अंतिम संस्कार किया। इनके अलावा, पुणे के ही कौस्तुभ गणबोटे, ओडिशा के प्रशांत सतपथी और आंध्र प्रदेश के मधुसूदन राव की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी। जयपुर में चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार हुआ। रायपुर में बेटे शौर्य ने मृतक पिता दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। इंदौर के सुशील नथानियल को ईसाई रीति रिवाज से अंतिम विदाई दी गई।

बिहार के आईबी अधिकारी मनीष रंजन का गुरुवार शाम बंगाल के झालदा अंतिम संस्कार हुआ। मनीष रंजन पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मनीष को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया। छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शव को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद रहे।

Also Read: विराट कोहली ने तोड़ा 14 वनवास , IPL में रची सुनहरी जीत की नई दास्तान

Pic Credit: ANI

Exit mobile version