नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ। देश के अलग अलग हिस्सों में इन लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य मंत्री, नेता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के कानपुर के शुभम द्विवेदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर पहुंचे थे। रांची में आईबी अधिकारी मनीष रंजन का शव पहुंचा तो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।
बिहार के आईबी अधिकारी मनीष रंजन का गुरुवार शाम बंगाल के झालदा अंतिम संस्कार हुआ। मनीष रंजन पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मनीष को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया। छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शव को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, रमन सिंह भी मौजूद रहे।
Also Read: विराट कोहली ने तोड़ा 14 वनवास , IPL में रची सुनहरी जीत की नई दास्तान
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


