Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मप्र के 53वें जिले में कलेक्टर व एसपी की पदस्थापना

Madhya Pradesh News :- मध्य प्रदेश में नवगठित 53वें जिले मऊगंज के गठन के साथ वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की भी पदस्थापना कर दी गई है।  राज्य सरकार द्वारा मऊगंज को नया जिला बनाए जाने के साथ ही कलेक्टर के तौर पर आदिवासी विकास के अपर आयुक्त अजय श्रीवास्तव को कलेक्टर बनाया गया है। श्रीवास्तव का पदस्थापना आदेश जारी हो गया है। महज दो घंटे में पूर्व में पदस्थापना के आदेश में बदलाव किया गया।

श्रीवास्तव की पदस्थापना से पहले सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ किया गया था, इस आदेश को राज्य शासन ने महज दो घंटे में ही निरस्त कर दिया। वहीं छिंदवाड़ा की 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी वीरेंद्र जैन को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। (आईएएनएस)

Exit mobile version