चौहान ने कृषि विज्ञान केन्द्रों को मजबूत करने की कार्य योजना की समीक्षा की
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने के लिए कार्य योजना की समीक्षा की जिसमें राज्यों की भागीदारी बढ़ाने के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में 300 केवीके के बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के उन्नयन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गयी। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केवीके में परिवर्तन के लिए मजबूत केंद्र-राज्य समन्वय, समय पर वित्तीय सहायता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, पर्याप्त जनशक्ति और जिला-विशिष्ट कार्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया...