Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

New Delhi, Oct 01 (ANI): Union Minister of Petroleum & Natural Gas Hardeep Singh Puri addresses the launch program of the GOBARdhan Scheme, held at Bharat Mandapam in New Delhi on Thursday. (ANI Photo/ Ritik Sharma)

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। यह उपचुनाव 12 नवंबर को होना है।

भाजपा महासचिव तरुण चुग की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने श्री पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। 

Also Read : चक्रवात ‘अर्नब का कहर: आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की मौत

श्री पुरी का राज्यसभा का मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वह इस समय उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के सदस्य हैं।

इस सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और दो नंवबर तक चलेगी। तीन नवंबर को नामांकन पत्राें की जांच होगी और पांच नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। यह सीट पूर्व केन्द्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version