हरदीप पुरी की वापसी होगी या नहीं?
राज्यसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिस एक चेहरे को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं वह हरदीप सिंह पुरी का है। वे नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हैं और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पांच महीने में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ध्यान रहे पुरी केंद्र सरकार में सिख राजनीति का चेहरा हैं। पिछले दिनों उन्होंने गुरु गोविंद सिंह का जोड़ा साहिब पटना पहुंचाया था। पंजाब चुनाव से पहले उनको मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला आसान नहीं होगा। दूसरी ओर उनको लेकर ढेर सारे विवाद अलग हैं। उनका नाम अमेरिका में...