Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रक्षाबंधन पर मोहन यादव कैबिनेट की लाडली बहनों को विशेष सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए, रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की लाडली बहनों (Ladli Sisters) के खातों में 250 रुपए अतिरिक्त डालने का फैसला किया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले ‘लाडली बहन योजना’ के तहत महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, एक अगस्त को राज्य के महिलाओं के खातों में 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे, जो राज्य में चल रहे ‘लाडली बहन योजना’ (Ladli Behna Scheme) के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि से अलग होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के नेतृत्व में 23 जुलाई को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खातों में एक तारीख को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। बता दें ये राशि पहले से प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। राज्य की बहनों को इस तोहफे के साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से खास अपील की है। सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पर्व पर जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का भी आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें:

अमरनाथ यात्रा: 24 दिन में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तक गाजा वार्ता में देरी!

Exit mobile version