Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता एवं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने आज राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने ट्वीट (Tweet) कर कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज भवन घेराव में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं का वे अभिनंदन करते हैं। भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाया। लाठियां मारीं। वरिष्ठ नेताओं और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- http://जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल शख्स का घर कुर्क किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि लेकिन इस सब से कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता का हौसला दोगुना हो गया है। लोकतंत्र की पीठ में खंजर उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी कान खोल के सुन ले 6 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। खरीद-फरोख्त की सरकार की विदाई होगी और जनता का राज आएगा। (आईएएनएस)

Exit mobile version