Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फडणवीस ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की जांच का आदेश दिया

Mumbai, Jul 14 (ANI): Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis speaks during the inauguration ceremony of beautification and illumination works of 'Kala Ghoda Art Avenue', in Mumbai on Tuesday. (@CMOMaharashtra X/ANI Photo)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में करीब पौने दो बजे जब बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत जा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया।

Also Read : भोजपुर मुठभेड़: भरत तिवारी के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देगी बिहार सरकार

पुलिस के मुताबिक, बादल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version