महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में करीब पौने दो बजे जब बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत जा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया।
Also Read : भोजपुर मुठभेड़: भरत तिवारी के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देगी बिहार सरकार
पुलिस के मुताबिक, बादल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



