महाराष्ट्र के मुंबई में इस साल दिवाली पर आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई और रविवार को पटाखों के कारण आग लगने की 137 घटनाएं हुईं, जिनमें दो महिलाएं झुलस गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में दर्ज आग लगने की ये घटनाएं पिछले वर्षों में दिवाली के उत्सव के दौरान पटाखों से लगी आग की घटनाओं से भी अधिक हैं।
वर्ष 2024 में ऐसी 80 और 2025 में 113 घटनाएं दर्ज की गई थीं। नगर निकाय के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2024 में छह दिन के दिवाली उत्सव के दौरान आग लगने की कुल 262 घटनाएं हुई थीं, इनमें से 80 घटनाएं पटाखों के कारण हुई थीं और तीन लोग झुलसे थे।
Also Read : शेख हसीना का प्रत्यर्पण चाहता है बंगलादेश: हुमायूं कबीर
वहीं, वर्ष 2025 में आग लगने की 289 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें से 113 पटाखों के कारण हुई थीं। हालांकि, उस साल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
रविवार को 24 घंटे के भीतर मुंबई और इसके उपनगरों में पटाखों के कारण आग लगने की 137 अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिससे पूरे शहर में दमकलकर्मियों पर काम का भारी दबाव रहा।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



