मुंबई में मेयर का सस्पेंश
मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव नतीजों के बाद मेयर के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा हलचल मुंबई में है, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने वाला है। लेकिन उससे पहले भाजपा के सहयोगी और राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिंदे को हॉर्स ट्रेडिंग की चिंता सता रही है। ध्यान रहे अपने 29 पार्षदों के साथ शिंदे किंगमेकर बन कर उभरे हैं। उनके बिना भाजपा का मेयर नहीं बन पाएगा। गौरतलब है कि...