मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश हुई। इसकी वजह से बुधवार को भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहे। साथ ही सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से बहुत जरूरी नहीं होने पर घर से नहीं निकलने को कहा गया। बुधवार को 24 घंटे में मुंबई में तीन सौ मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य के अलग अलग हिस्सों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारी बारिश की वजह से मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें बुधवार को रद्द हुईं। इसके अलावा विमानन सेवाओं पर भी असर हुआ। ढाई सौ से उड़ानों में देरी हुई। इससे पहले मंगलवार शाम मुंबई में दो मोनोरेल अटक गई थी, जिसमें आठ सौ के करीब लोग फंस गए थे। उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। बिजली और एसी दोनों बंद हो जाने से लोगों का दम घुट रहा था। महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी लगातार बारिश हो रही है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


