दिल्ली से काशी तक जनजीवन बेहाल
नई दिल्ली। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में और देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के बाद हुए जलभराव और गाड़ियों के जाम से लगातार दूसरे दिन लोगों का जनजीवन बेहाल रहा है। दिल्ली से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी तक एक जैसा हाल दिखा। सड़कों पर तीन फीट से ज्यादा पानी भरा था और गाड़ियां डूबी थीं। काशी में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वाराणसी में तो मंगलवार को लगातार 15 घंटे झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश से वाराणसी की गलियां तालाब बन गईं। पानी...