राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

देश भर में बारिश का कहर

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद अब पूरा देश मानसून की बारिश की चपेट में है और कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ों में और पूर्वोत्तर के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं। मुंबई और ठाणे में रविवार की सुबह बारिश की वजह से लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से चार धाम की यात्रा रोक दी गई है। एक दिन पहले खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी।

उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते रविवार को चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ से विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। उधर पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआई है। असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें पांच लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। राहत व बचाव कार्य में लगे अधिकारियों के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से, एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित अन्य घटनाओं में हुई। उधर मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद के कई इलाकों में पानी भर गया। करीब डेढ़ सौ लोग वहां फंसे हैं। उन्हें निकालने का काम चल रहा है।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में रविवार सुबह लोकल ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे व्यस्त कल्याण-कसारा रूट पर भारी बारिश के कारण अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच मिट्टी जमने के कारण पटरियों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ भी गिर गया।

मौसम विभाग ने रविवार, सात जुलाई) को पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 17 राज्यों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 19 =

और पढ़ें