नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश बंद हो गई है लेकिन बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी लगाता बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में 39 जगह जमीन धंसने और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। ब्यास नदी के उफान के चलते कई इमारतें बह गईं और पुल ढह गए।
पिछले तीन दिन में देश के अलग-अलग राज्यों में 75 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली कई लोगों की मौत हुई है। राजस्थान और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के पर्यटकों की गाड़ियों पर पहाड़ से टूट कर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच जम्मू कश्मीर में बारिश थमने के बाद अमरनाथ यात्रा मंगलवार को फिर शुरू हो गई। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। इससे पहले 1978 में यमुना के पानी का स्तर सबसे ज्यादा 207.49 मीटर तक गया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


