कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया एवं प्रचार समिति तथा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों और समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश कांग्रेस में इफाम बी रहमान, एन. महानंदा सिंह और सनिबा वाइखोम को महासचिव तथा देवदत्त सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है।
Also Read : सोनिया गांधी की आत्मकथा पर मदन राठौड़ ने उठाये सवाल
घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता गैखंगम को सौंपी गई है जबकि अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर और डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को इसका सह-अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश चुनाव समिति में ओ. इबोबी सिंह, के. मेघचंद्र सिंह, गैखंगम, विक्टर कीशिंग, टी. एन. हाओकिप, डॉ. थोकचोम मेन्या और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रचार समिति में टी लोकेश्वर सिंह, टी. एन. हाओकिप, एम. ओकेंद्रों, एन. लोकेन सिंह, अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर और डॉ. थोकचोम मेन्या सहित 26 नेताओं को जगह दी गई है। समितियों में संबंधित पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के प्रभारी महासचिव, प्रभारी सचिवों तथा अग्रिम संगठनों के प्रमुखों को भी शामिल किया गया है।
Pic Credit : UNI
