मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की पांच समितियां
कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया एवं प्रचार समिति तथा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों और समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश कांग्रेस में इफाम बी रहमान, एन. महानंदा सिंह और सनिबा वाइखोम को महासचिव तथा देवदत्त सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। Also Read : सोनिया गांधी की आत्मकथा पर मदन राठौड़ ने उठाये...