समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति आधारित जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा है कि जातिगत जनगणना ही ‘सामाजिक न्याय’ का असली रास्ता है। इससे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।
श्री यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। जातीय जनगणना होगी तो सामाजिक न्याय का रास्ता खुलेगा। भाजपा सरकार ने लेटरल इंट्री से आरक्षण छीना। नौकरियों में आरक्षण छीना।
Also Read : आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेने मनीला पहुंचे मोदी
26 हजार स्कूल बंद करा दिए और जितनी भी सरकारी नौकरियों थी जिन पर युवाओं का हक था, उसके पेपर लीक करा दिए। यह वह सरकार है जो सामाजिक न्याय के राज के रास्ते पर नहीं चलना चाहती है। लोगों की नौकरी रोजगार छीन रही है।
उन्होने मांग की कि सरकार जातीय जनगणना कराए और आबादी के हिसाब से सभी को उसका हक और सम्मान दिला दें। 2017 से पहले सरकारी नौकरियों में लूट के सवाल पर उन्होने कहा कि अगर लूट होती थी और दस साल के बाद भी लूट की बात कर रहे हैं तो इस सरकार पर भरोसा कौन करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि योगी वह होता है जो सच बोले। सच्चा संत वह होता है जो जनता को गुमराह न करे और साजिश न करे क्योंकि संत साजिश नहीं कर सकता।
Pic Credit : UNI
