Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सीएम ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगी, अस्पताल में भर्ती

Mamata Banerjee Injured

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) गुरुवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने घर में फिसलकर गिर गईं। उनके सिर में चोट आई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर टहलते समय फिसलकर गिर गईं। Mamata Banerjee Injured

टीएमसी ने अपने एक्स अकाउंट पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के चोटिल होने की जानकारी दी। टीएमसी ने लिखा हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है। उनके लिए प्रार्थना कीजिए। टीएमसी के सोशल मीडिया (Social Media) सेल ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मुख्यमंत्री के माथे से खून बहता देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SSKM Medical College And Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज किया। सूत्रों ने बताया कि सीएम ममता बनर्जी को उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:

डच फुटबॉलर क्विंसी प्रॉम्स दुबई में गिरफ्तार

पुतिन ने रूसियों से राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का आग्रह किया

Exit mobile version