पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न तो घुसपैठिए तलाशे जा रहे हैं, न उनको पकड़ा जा रहा है और न उनको देश से बाहर निकाला जा रहा है। जो होना था वह हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के बनवाए डिटेंशन सेंटर में अब एक सौ से कुछ ज्यादा लोग...