ममता की चुनौतियां सबसे अलग हैं
ममता बनर्जी पहली क्षत्रप नेता नहीं हैं, जिनकी पार्टी चुनाव हारी है और चुनाव हारने के बाद टूट रही है। उनसे पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना टूटी थी। उनके सांसद और विधायक सब अलग हो गए थे और पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह भी छिन गया था। हाल ही में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी टूटी है। उनके सात राज्यसभा सांसद भाजपा में चले गए हैं। तमिलनाडु में चुनाव हारने के बाद अन्ना डीएमके में बिखराव हुआ है। अगर चुनाव हारने की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और बिहार में...