Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मेक्सिको में बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 घायल

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको (Mexico) के पुएबला (Puebla) राज्य में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुएबला के गृह सचिव जूलियो हुएर्ता के अनुसार सभी मृतक प्रवासी थे। इनमें वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के प्रवासी शामिल हैं।

हुएर्ता ने कहा कि दुर्घटना रविवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका से आने वाले एक राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवासी अपर्याप्त दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। आठ अन्य को भी चोट आई हैं। सभी प्रवासी वयस्क थे। (एपी)

Exit mobile version