ड्रग कार्टेल के हमले में जल रहा है मेक्सिको
नई दिल्ली। राजधानी मेक्सिको सिटी सहित पूरे मेक्सिको में आग लगी है और इसका कारण यह है कि पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में एक ड्रग कार्टेल के मुखिया अल मेंचो को मार डाला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दबाव डालने के बाद मेक्सिको पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अमेरिकी की ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी यानी डीईए ने अल मेंचो के ठिकानों के बारे में जानकारी दी। पुलिस की कार्रवाई में मेंचों के साथ कई और अपराधी भी मारे गए। मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो के मारे जाने के बाद...