Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यूपी में इनकार, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने किसान नेता राकेश टिकैत

Rahul Gandhi

Twitter - ANI

नई दिल्ली | Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा से गुजर रही है। ऐसे में सोमवार को यानि आज भारत जोड़ो यात्रा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो में शामिल होकर राकेश टिकैत ने हरियाणा के शाहबाद में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही नेता ’एक किसान नेता और दूसरा राजनीतिक नेता बड़े ही गर्मजोशी से मिले। इस दौरान टिकैत के साथ किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी राहुल गांधी से मिला और किसानों को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत की।

ये भी पढ़ें:- लुटेरों से मुठभेड़ में पंजाब पुलिस का सिपाही शहीद

यूपी से होती हुई हरियाणा पहुंची यात्रा
Bharat Jodo Yatra: आपको बता दें कि, इससे पहले किसान नेता राकेश टिकेत ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। भारत जोड़ो यात्रा ने 3 जनवरी को यूपी में प्रवेश किया था। उसके बाद यात्रा हरियाणा पहुंची है।

ये भी पढ़ें:- पंजाब में छह महीने में 9,917 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

टिकैत ने यूपी में शामिल होने से कर दिया था इनकार
Bharat Jodo Yatra: बताया जा रहा है कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश से गुजर रहे थे कांग्रेस ने राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, तब टिकैत ने यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान टिकैत ने कहा था कि मैं भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं ले रहा हूं, लेकिन बीकेयू कार्यकर्ता जो यात्रा में भाग लेना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

ये भी पढ़ें:- यूपी भाजपा में नई चेहरों की आहट! गृह मंत्री अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे अमित शाह

Exit mobile version