Bharat jodo yatra

  • राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यादें साझा की

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अपनी यादें साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत जोड़ो यात्रा से मिली सीख को बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती सिखाई। जयकारे लगाती भीड़ और नारों के बीच, मैंने शोर को अनदेखा करके अपने बगल वाले व्यक्ति पर पूरा ध्यान केंद्रित करने और वास्तविकता सुनने की शक्ति पाई। उन्होंने लिखा उन 145 दिनों में और उसके बाद के दो सालों में, मैंने अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए हज़ारों भारतीयों को सुना है। हर...

  • कांग्रेस फिर यात्रा की तैयारी में

    कांग्रेस पार्टी फिर से यात्रा की तैयारी में है। पिछले साल राहुल गांधी ने दक्षिण से उत्तर की ओर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। कन्याकुमारी से चल कर उनकी यात्रा कश्मीर तक गई थी। उस यात्रा में पूर्वी व पश्चिमी भारत का कुछ इलाका छूट गया था। इस बार उसे पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा अलग अलग राज्यों में भी यात्रा निकालने की योजना बन रही है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी, जहां यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से यह यात्रा शुरू होगी...

  • राहुल की दूसरी यात्रा का सस्पेंस

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा का सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। अभी तक सिर्फ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राहुल दो अक्टूबर से दूसरी यात्रा शुरू कर सकते हैं। इस बार यात्रा गुजरात में महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर से शुरू होगी और अरुणाचल प्रदेश या मेघालय तक जाएगी। पिछली बार राहुल ने दक्षिण से उत्तर की यात्रा की थी और साढ़े तीन हजार किलोमीटर पैदल चले थे। इस बार पश्चिम से पूरब की यात्रा करने वाले हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस यात्रा की घोषणा नहीं की...

  • क्या सहयोगी पार्टियां जुड़ेंगी यात्रा में?

    यह लाख टके का सवाल है कि राहुल गांधी अगर पश्चिम से पूरब की यात्रा पर निकलते हैं तो रास्ते में कांग्रेस की सहयोगी या विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता उसमें जुड़ेंगे? राहुल की पहली यात्रा में तमिलनाडु में सहयोगी पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए थे। खुद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन यात्रा की शुरुआत के समय मौजूद थे। लेकिन महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टियों ने दूसरी कतार के नेताओं को भेजा। खुद उद्धव ठाकरे या शरद पवार यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। यात्रा के समापन के समय राहुल गांधी ने कश्मीर में रैली की तो वहां भी सहयोगी पार्टियों ने...

  • जारी है राहुल की भारत जोड़ो यात्रा!

    कांग्रेस में इस बात को लेकर दुविधा है कि राहुल गांधी एक और यात्रा पर निकलें या लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएं और उस पर अमल कराएं। ध्यान रहे राहुल की दक्षिण से उत्तर की पहली यात्रा पूरी हुई थी उसके बाद कहा गया था कि वे पूरब से पश्चिम की यात्रा पर निकलेंगे। असम या अरुणाचल प्रदेश से शुरू करके गुजरात तक की यात्रा की एक रूप-रेखा बनी थी। जानकार सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि अक्टूबर में यह यात्रा शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इस यात्रा को लेकर ठोस जानकारी नहीं है। इस बीच...

  • भारत जोड़ो यात्रा वाले राज्यों में चुनाव

    कर्नाटक में चुनाव जीतने से कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। कांग्रेस के नेताओं और राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले योगेंद्र यादव ने नतीजों के बाद इस बात पर बहुत जोर दिया कि जिन इलाकों से भारत जोड़ो यात्रा निकली वहां कांग्रेस को बहुत फायदा हुआ। बाद में एक आंकड़ा भी आया कि जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरी वहां की 66 फीसदी सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। सो, अब कांग्रेस के नेता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस साल पांच राज्यों- तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़...

  • भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल के लिए क्या?

    पंडित नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक हर प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर गर्व से घोषणा करते आए हैं कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। किसी भी सफल लोकतंत्र का प्रमाण यह होता है कि उसमें पक्ष और विपक्षी दल सबल भूमिका में सक्रिय रहें। कमज़ोर विपक्ष या विपक्षहीन पक्ष लोकतंत्र के पतन का रास्ता तैयार करता है। इसके साथ ही न्यायपालिका, मीडिया, चुनाव आयोग, महालेखाकार व जाँच एजेंसियों की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो और वे निडर होकर काम कर सकें। अनुभव ये बताता है कि हमारा देश में सत्ता पक्ष विपक्ष को कमज़ोर करने का हर संभव प्रयास करता...

  • एक और भारत जोड़ो यात्रा होगी

    रायपुर। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी पूर्वी भारत से पश्चिम तक की यात्रा करने की तैयारी कर रही है। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होकर गुजरात में महात्मा गांधी के जन्मस्थल पोरबंदर तक जाएगी। रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने इस यात्रा के बारे में जानकारी दी। इससे पहले राहुल गांधी ने महाधिवेशन में दिए गए अपने संबोधन के दौरान यात्रा के बारे में संकेत दिए थे। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

  • संदेश मिला और सवाल उठेः अब जवाब चाहिए

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक जिस तरह लोगों का स्वतःस्फूर्त जुड़ाव इस यात्रा से बना, उससे यह साफ संकेत मिला कि देश को जिस दिशा में ले जाया गया है, उससे भारतीय जनमत का बहुत बड़ा हिस्सा असंतुष्ट है। …राहुल गांधी को श्रेय दिया जाएगा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नफरत की राजनीति के साथ-साथ संपदा हड़पे जाने की परिघटना को भी उन्होंने अपने निशाने पर रखा। लेकिन फिलहाल यह बात भावनाओं के दायरे में सिमटी हुई है। अब अगर वे कोई अगला अभियान शुरू करते हैं, तो लोग उस दौरान इन दोनों परिघटनाओं से मुकाबले की उनकी साझा नीति...

  • भारत जोड़ो यात्रा समाप्त

    श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई। सोमवार को श्रीनगर के शेरे कश्मीर स्टेडियम में भारी बर्फबारी के बीच यात्रा की समापन रैली हुई, जिसमें कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ साथ कई विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने बर्फबारी के बीच 35 मिनट का भाषण दिया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। राहुल ने अपने भाषण में राजनीति से ज्यादा देश की सुरक्षा, एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द्र, शांति, मोहब्बत आदि के बारे में बात की। राहुल गांधी ने अपने 35 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय...

  • प्रभावशाली शुरुआत के बाद

    अब चुनौती इसके आगे है। पहली गतिविधि के रूप में भारत जोड़ो यात्रा भावनात्मक सवालों पर प्रभावशाली साबित हुई। लेकिन अगली गतिविधियों में लोग उन ठोस प्रश्नों पर राहुल गांधी या कांग्रेस से वैकल्पिक मार्ग बताने की उम्मीद करेंगे, जिनसे उनकी जिंदगी मुहाल हो गई  है। राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के मौके पर कहा कि जो अभियान उन्होंने छेड़ा है, यह उसका अंत नहीं है। इसके आगे वे अपना अगला कदम लेकर आएंगे। उन्होंने उचित ही कहा कि जिस संघर्ष के क्रम में उन्होंने यह यात्रा की, वह सिर्फ एक शुरुआत है। बहुत से लोग...

  • राहुल की यात्रा से कांग्रेस का भला नहीं!

    कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी की भारत-जोड़ो यात्रा का आज समापन हो गया है। केरल से कश्मीर तक की यह यात्रा शंकराचार्य के अलावा भारत में अब तक राहुल के सिवाय शायद किसी और ने कभी नहीं की। यह यात्रा इस अर्थ में एतिहासिक है। लेकिन भारत कहां से टूट रहा है, जिसे जोड़ने के लिए राहुल ने यह बीड़ा उठाया है? इस यात्रा का नाम यदि ‘कांग्रेस जोड़ो’ होता तो कहीं बेहतर होता। कांग्रेस टूट ही नहीं रही है, वह दिवंगत होती जा रही है। भारत का विपक्ष अंकुशहीन होता जा रहा है। राहुल ने श्रीनगर में जाकर...

  • तोड़ने और बांटने की राजनीति से देश का भला नहीं होगा: प्रियंका

    श्रीनगर। कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को कहा कि 'तोड़ो और बांटो' (Break and Divide) की राजनीति से भारत को मदद नहीं मिलेगी, जिसकी बुनियाद शांति, एकता और प्रेम रही है। सोमवार को यहां पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, जब राहुल कश्मीर की ओर बढ़े, तो उन्होंने मां और मुझे एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें यह महसूस हो रहा है कि वह घर जा रहे हैं। जब उन्होंने यात्रा शुरू की, तो हम सभी को आशंका थी कि...

  • भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन समारोह आज

    श्रीनगर। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड (Maulana Azad Road) स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम (Sher-E-Kashmir Stadium) में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहरा कर समापन समारोह की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस (Congress) पार्टी के तमाम नेताओं के साथ सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी ये झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में सुबह 11:00बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहले विशाल व रेखा भारद्वाज...

  • आगामी चुनावों को ‘पोलराइज’ करने के लिए सपा-भाजपा की मिलीभगत : मायावती

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Bahujan Samaj Party) के राष्ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के श्रीरामचरितमानस (Shri Ramcharitmanas) पर विवादित बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के आक्रामक रुख के बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने सोमवार को भाजपा और सपा पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि भाजपा की प्रतिक्रिया के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पी से स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है, ताकि आगामी चुनावों में हिंदू-मुस्लिम उन्माद पर ध्रुवीकरण किया जा सके। बसपा प्रमुख ने सोमवार को ट्वीट किया कि...

  • यात्रा के समापन से पहले कांग्रेस की सफाई

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होगा। राहुल गांधी पहले पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराएंगे और उसके बाद शेरे कश्मीर स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। कांग्रेस ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के तमाम प्रयास के बावजूद ज्यादातर विपक्षी पार्टियां इससे दूर रहने वाली हैं। तभी कांग्रेस ने सफाई दी है कि यह यात्रा या इसका समापन कार्यक्रम विपक्षी एकता बनाने का अभियान नहीं है। कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने यह बात की है। जाहिर है कांग्रेस ने राहुल...

  • भारत जोड़ो यात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव पर

    नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रविवार को अपने अंतिम पड़ाव (Last Stop) पर है। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार बड़ा दिन है। दोपहर में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक (Lal Chowk) पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद शाम साढ़े 5:30 बजे वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करेंगे। इसके बाद सोमवार को श्रीनगर (Srinagar) में इसका समापन होना है। कांग्रेस ने इस संबंध में रविवार को ट्वीट कर लिखा, एक पदयात्रा.. कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए। असंभव सी लगने वाली...

  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) शनिवार को अनंतनाग जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं। चेरसू गांव (Chersu Village) में एक दिन रुकने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार सुबह श्रीनगर की ओर मेगा वॉकथॉन (Mega Walkathon) शुरू किया। अवंतीपोरा शहर में, पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) यात्रा में शामिल हुईं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के साथ चलीं।  ये भी पढ़ें- http://सबालेंका ने रिबाकिना को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा...

  • सुरक्षा चूक के कारण रूकी राहुल की यात्रा

    श्रीनगर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को भारी सुरक्षा चूक देखने को मिली, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही यात्रा कश्मीर घाटी में पहुंची, जहां पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला यात्रा में शामिल हुए। लेकिन महज एक किलोमीटर चलने के बाद ही यात्रा रोक दी गई। कांग्रेस ने यात्रा के कश्मीर घाटी में प्रवेश करने के साथ ही बेहद गंभीर सुरक्षा चूक का आरोप लगाया है। शुक्रवार को राहुल गांधी को 20 किलोमीटर पैदल चलना था लेकिन एक किलोमीटर के बाद भी उन्‍हें रुकना पड़ा। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू...

  • राहुल बताए श्रीनगर में असली रोडमेप

    कांग्रेस का आधार नेता नहीं जनता है।जिसका अपार समर्थन उन्हें हर राज्य में पूरी यात्रा में मिला। और देश भरमें अभी भी बिना किसी सहायता प्रोत्साहन के मौजूद हजारों दिल सेकांग्रेसी कार्यकर्ता। राहुल को इन्हीं के लिए कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना होगा। यात्रा केदौरान प्रेम, भाईचारे, बेरोजगारी, मंहगाई, अग्निवीर, शिक्षा, चिकित्सा,खेती किसानी, गलत जीएसटी जितनी भी बातें की हैं वे सत्ता में आकर ही वेइम्प्लीमेंट कर सकते हैं।इसीलिए यात्रा के बाद क्या और कैसे? इसका जबाव उन्हें श्रीनगर से देनाचाहिए। आगे का रोडमेप! हो गई यात्रा। अब इसके बाद क्या? यात्रा अपने आप में उद्देश्य नहीं थी।गांधी जी...

और लोड करें