Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

NEW DELHI, MAY 21 (UNI):- Congress President Mallikarjun Kharge offering tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi on the occasion of the 32nd Martyrdom day, in New Delhi on Sunday.UNI PHOTO-AKX1U

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पत्नी तथा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीर भूमि जाकर अपने पति की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अनेक प्रमुख नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत दिवस पर उनकी समाज वीर भूमि जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किये। (वार्ता)

Exit mobile version