Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोनिया गांधी जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष (Former Congress president) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उनके साथ थीं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’  सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। (भाषा)

Exit mobile version