प्रियंका अपनी रैली में किसके लिए वोट मांगेंगी
कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन में सारी चीजें तय होने से पहले ही अपने राजनीतिक और चुनावी कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिन बाद 26 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली होने वाली है। पूर्वी चंपारण में उनकी रैली होगी। यह उनकी पहली रैली है, जिसकी तैयारी में वहां के लोकसभा सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह आयोजित कर रहे हैं। प्रियंका के करीबी बताए जाने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी इसकी तैयारी में जुटे हैं। ध्यान रहे अभी तक राजद और कांग्रेस में तालमेल फाइनल नहीं हुआ है...