Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

2024 में भाजपा 350 लोकसभा सीट जीतेगी और मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे: केंद्रीय मंत्री

रांची। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में भाजपा (BJP) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

चौबे सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्ट नेता’ एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी।

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के ‘चरम’ पर होने का आरोप लगाते हुए चौबे ने कहा, ‘राज्य में कानून-व्यवस्था खराब है और बेरोजगारी बढ़ी है।’ उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने दावा किया, झारखंड सरकार जन विरोधी है, मौजूदा शासन के दौरान बलात्कार के पांच हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल 5,258 हत्याएं हुई हैं। उन्होंने झारखंड में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर भी चिंता जताई और हाथी के हमले में मौत के मामले में दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

चौबे ने कहा, झारखंड में सिर्फ चार लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि कर्नाटक में 15 लाख रुपये मिलते हैं। हम राज्य सरकार से अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करने का आग्रह करते हैं। (भाषा)

Exit mobile version