Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली। राज्यसभा (Rajya Sabha) में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव (Vote of Thanks) पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि वह जितना भाजपा को निशाना बनाएगी, कमल उतना ही खिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, मैं इन सांसदों (विपक्षी सांसदों) से कहना चाहता हूं कि आप जितना ‘कीचड़’ फेंकेंगे, कमल उतना ही अच्छा खिलेगा। 

ये भी पढ़ें- http://मप्र में लोक अदालत के जरिए मिलेगी कर अधिभार में छूट

पीएम मोदी ने कहा कि तीन से चार वर्षों में लगभग 11 करोड़ घरों में पीने योग्य पेयजल कनेक्शन लगे और नौ वर्षों में देश भर में 48 करोड़ जन धन खाते खोले गए। पीएम जब बोल रहे थे, विपक्षी सांसदों ने अदाणी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। बुधवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने अदाणी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला था। खड़गे ने कहा, अडानी विवाद की संयुक्त संसदीय समिति की जांच होनी चाहिए, जब सरकार को किसी बात का डर नहीं है तो जेपीसी का गठन करें। (आईएएनएस)

Exit mobile version