Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, मां से मिलने जाएंगे बेटे राहुल गांधी

नई दिल्ली | Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब आप सोचेंगे कि कल तक तो सोनिया गांधी बिल्कुल ठीक थी अब अचानक से क्या हो गया। तो ऐसे में घबराने वाली कोई बात नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। सर्दी के मौसम में उनको थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है। जिसके चलते भी उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में पहले से इलाज ही चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- योगी सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक निकाय चुनाव पर लगाई रोक!

मीडिया रिपोटर््स की माने तो ये बात भी सामने आ रही है कि, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे। बताया जाता है कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम ही दिल्ली लौटेंगे और सोनिया गांधी से अस्पताल में मिलने पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब पर ईडी की गाज, करोड़ों की जमीन कुर्क

आपको बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर सोनिया गांधी भी पिछले दिनों दिल्ली यात्रा में शामिल हुई थी और बेटे राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया था। वहीं यूपी में दस्तक दे चुकी भारत जोड़ा यात्रा में बीते दिन राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हुई और उन्होंने गाजिया बाद में अपने भाई राहुल गांधी पर गर्व जताया।

ये भी पढ़ें:- बंदरों का आतंक! 2 माह के बच्चे को उठा ले गया, फिर नीचे फेंका, हो गई मौत

बता दें कि आज बुधवार सुबह 6 बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आगे के सफर के लिए फिर शुरू हुई। इस दौरान आरएलडी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।

ये भी पढ़ें:- UP के कौशांबी में भी कंझवाला जैसी खौफनाक घटना, छात्रा को टक्कर मार घसीटा

Exit mobile version