Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अब भारत की इन जगहों पर घूमना-फिरना बिल्कुल फ्री! आसान होगी यात्रा

Free Places of India:हर भारतीय को घूमने-फिरने का शौक होता है. हम किसी नी किसी बहाने से महीने में एक बार तो ट्रेवलिंग जरूर कर लेते है. लेकिन घूमने-फिरने के नाम पर खर्चा बहुत हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते है भारत में ऐसी ही एक जगह है जहां आप फ्री में घूम सकते है. कई बार ऐसा होता है कि खाने-पीने और महंगे होटल्स के चलते लोग अपना घूमने का प्लान कैंसिल कर देते है. अगर आप भी ऐसा कुछ सोचकर अपना प्लान कैंसिल कर देते हैं, तो यहां हम आपको बेस्ट ऑप्शन बताने जा रहे हैं. कम खर्च में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रहने के लिहाज से एकदम फ्री हैं. इसके अलावा, यहां खाने-पीने का भी कोई पैसा नहीं लगेगा.

मणिकर्ण साहिब

हिमाचल वैसे तो अपनी खूबसुरती के हिसाब से प्रसिद्ध है. मनाली, कूल्लू में आपोक खाने-पीने और ठहरने की चीजे मंहगी मिलेगी. आप ऊपह पहाड़ों की तरफ जाएंगे तो आपको सस्ती चीजे उपलब्ध होगी. हिमाचल तो हमेशा से भारतीय लोगों का फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन रहा है. यहां लोकल लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी घूमने आते हैं. हिमाचल में गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब जरूर आना चाहिए. यहां पर आपको ठहरने और खाने-पीने के लिए अच्छी सुविधा मिल जाती है और पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे.

भारत हेरिटेज सर्विसेज

उत्तराखंड भी अपने प्राकृतिक सुदरंता के लिए फेमस है. यहां लोग प्रकृति का नजारा लेने के लिए चले आते है. भारत हेरिटेज सर्विसेज ऋषिकेश की सबसे अच्छी जगहों में गिनी जाती है. यहां लोग शांत वातावरण में समय बिताने आते हैं. खास बात ये है कि यहां ठहरना और खाना-पीना बिल्कुल मुफ्त है. हालांकि, इसके बदले आपको कुछ वॉलिंटियर के तौर पर काम करना होगा. यहां आप ऋषिकेश के मंदिरों में दर्शन कर पाएंगे.

परमार्थ निकेतन

​परमार्थ निकेतन भी ऋषिकेश के सुदंर आश्रमों में गिना जाता है. ये जगह गंगा आरती के लिए जानी जाती है. अगर आप यहां किसी धार्मिक काम के लिए आते हैं तो फ्री में रुक सकते हैं. यहां आपको खाने पीने के लिए भी पैसे नहीं देने पड़ेंगे.इसके अलावा, अगर आप तमिलनाडु जा रहे हैं तो रामनाश्रामम जरूर जाएं. यहां भी आपके लिए रहना-खाना एकदम मुफ्त होगा.

Exit mobile version