उत्तराखंड में भाजपा को झटका
उत्तराखंड में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास बनाया। पांच साल पर सत्ता बदलने के ट्रेंड के उलट भाजपा लगातार दूसरी बार जीती। लेकिन दूसरी बार जीतने के बाद से ही पार्टी की स्थिति कमजोर होती जा रही है, जो इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में दिखा है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि बड़ी संख्या में निर्दलीय जीते हैं, जिन पर दोनों पार्टियां दावा कर रही हैं। लेकिन हकीकत यह है कि लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बावजूद भाजपा को झटका लगा है।...