Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ममता सरकार पर शाह का बड़ा हमला

New Delhi, Sep 28 (ANI): Union Home Minister Amit Shah speaks at Bharat Manthan-2025 on the topic 'Naxal-free India: Ending Red Terror under Prime Minister Narendra Modi's leadership', in New Delhi, on Sunday (ANI Video Grab)

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला किया है। तीन दिन के बंगाल दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ममता सरकार को घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के आर्थिक रूप से पिछड़ते जाते के लिए लेफ्ट और ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनी तो एक भी घुसपैठिया नहीं आ पाएगा।

अपनी लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार घुसपैठ को रोक नहीं पा रही है। अगर राज्य में भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए अप्रैल में चुनाव होने वाला है।

अमित शाह चुनाव तैयारियों के सिलसिले में बंगाल पहुंचे हैं। पिछले ही हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल आए थे। बहरहाल, अमित शाह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तृणमूल के 15 साल के शासन में लोग भयभीत हैं। ममता बनर्जी सरकार चुनावी फायदे के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार देश में गरीबी का उन्मूलन कर रही है। शाह ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।

ममता बनर्जी के दुर्गा मंदिर और महाकाल मंदिर बनाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मरहम लगाने से कुछ नहीं होता है। बंगाल के हिंदुओं के दिल पर गंभीर घाव हो गया है। अब ममता सरकार के जाने का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता भी चाहती है कि इस सांप्रदायिक सरकार को हटा दें। शाह ने दावा किया कि तृणमूल के शासन में बंगाल का विकास थम गया है।

Exit mobile version