Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा

New Delhi, Mar 18 (ANI): Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, BJP National President Nitin Nabin, Maharashtra CM Devendra Fadnavis, West Bengal Assembly LoP Suvendu Adhikari and others at the Central Election Committee meeting of the BJP for West Bengal at the BJP headquarters, in New Delhi on Wednesday. (ANI Video Grab)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है। साथ ही ओडिशा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा रहा है। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया भी राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे दो केंद्रीय मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है।

गौरतलब है कि 12 राज्यों की 26 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। आठ जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 11 उम्मीदवारों के नाम की मंजूरी दी है। इनमें गुजरात से चार, मध्य प्रदेश से दो, राजस्थान से दो, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से एक एक और ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार शामिल है।

भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और मध्य प्रदेश में संगठन से जुड़े बड़े नेता रजनीश अग्रवाल को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए काम कर रहे हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे दो केंद्रीय मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का नाम इस सूची में नहीं है। दोनों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। बिट्टू राजस्थान से तो कुरियन मध्य प्रदेश से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि बिट्टू को पंजाब में विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा।

बहरहाल, भाजपा ने राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को, जबकि गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया को टिकट मिला है। अरुणाचल प्रदेश से ताई टागक और मणिपुर से ए शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंत रे को उम्मीदवार घोषित किया है। वे हाल ही में बीजू जनता दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके इस्तीफे से ही राज्यसभा की सीट खाली हुई है।

Exit mobile version