Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गैरहाजिर सांसदों को भाजपा का नोटिस

ईडी

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ का बिल पेश किया गया। इस बिल पर वोटिंग के दौरान BJP के कई सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। अब पार्टी ने ऐसे सांसदों को नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ा बिल पेश होने से पहले वोटिंग होनी थी। तभी BJP ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर उनको सदन में उपस्थित रहने को कहा था। इसके बावजूद भाजपा के 20 से ज्यादा सांसद वोटिंग के दौरान उपस्थित नहीं थे। भाजपा ने उन सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के फैसला किया है।

Also Read: लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पेश
Exit mobile version