Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गुजरात की मांजुलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र भाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने कुल 20 दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी से 30630 मतों पराजित किया। श्री सतीश पटेल को अब तक 55481 मत मिले हैं जबकि श्री राबरी को 24851 मत ही मिले हैं।

Also Read : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत

मांजलपुर विधानसभा सीट पर वरिष्ठ भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल का 02 जून को निधन हो गया था उसके बाद से यह सीट रिक्त पड़ी थी। इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव कराया गया था। मंजालपुर सीट पर वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में दर्ज 60.15 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version