by-election

  • तृणमूल ने केरल उपचुनाव को दिलचस्प बनाया

    पश्चिम बंगाल में सरकार चला रहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस केरल में चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसने केरल की नीलांबुर उपचुनाव को बहुत दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर लेफ्ट फ्रंट के समर्थन से पीवी अनवर निर्दलीय जीते थे। उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। इस बार फिर अनवर निर्दलीय लड़ रहे हैं और समर्थन कर रही है ममता बनर्जी की पार्टी। असल में वे ममता बनर्जी की पार्टी के केरल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ममता ने अलग अलग राज्यों में कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं के सहारे ही अपनी पार्टी...

  • रेवंत उपचुनाव से क्यों घबरा रहे हैं?

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने बयानों और अपने कामकाज से पार्टी के नेतृत्व को लगातार शर्मिंदा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि पार्टी और सरकार पर एकछत्र अधिकार मिलने के बावजूद वे राज्य की राजनीति को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनकी अनुभवहीनता और बड़बोलेपन के कारण कांग्रेस को मुश्किल हो रही है। कई लोग उनके कामकाज को संदेह की नजर से देखने लगे हैं और याद दिलाने लगे हैं कि वे पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे हैं और सारा प्रशिक्षण वहां से मिला है। उनके सबसे बड़े...

  • जम्मू कश्मीर की इन दो सीटों पर टला उपचुनाव, जानें क्या रही वजह

    Jammu Kashmir By Election Postponed: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। साथ में उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर भी उपचुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी नतीजे आएंगे। जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव टल गया। आइए जानते हैं कि चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया तारीखों का ऐलान? दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि के लिए जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीटों पर...

  • मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा की जीत

    उत्तर प्रदेश की मीरापुर और कुंदरकी सीट पर या असम की सामागुड़ी सीट पर भाजपा की जीत की गुत्थी सुलझ नहीं रही है क्योंकि ये तीनों मुस्लिम बहुल सीटें हैं लेकिन भाजपा ने उपचुनाव में इन सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन अब चुनाव के जो आंकड़े आए हैं उनसे यह भी पता चल रहा है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में भी मुस्लिम बहुलता वाली कई सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की मुस्लिम बहुत सीटों पर कांग्रेस या उसके गठबंधन के मुकाबले भाजपा और उसके गठबंधन को ज्यादा सीटें मिली हैं।...

  • परिणाम की प्रतीक्षा में गुणा-भाग

    भोपाल। बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे तब तक राजनीतिक दल और प्रत्याशी गुणा-भाग लगाने में जुटे हुए हैं। कोई मतदान के प्रतिशत को अपने पक्ष में बता रहा है, कोई मतदाताओं का रुझान के आधार पर जीत बता रहा है। कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से मांग की है कि रामनिवास रावत के रिश्तेदारों को मतगणना की ड्यूटी से बाहर रखा जाए। दरअसल, विजयपुर विधानसभा एवं बुधनी विधानसभा को जीतने के लिए दोनों ही दलों ने अथक परिश्रम किया है। बुधनी की बजाय विजयपुर में संघर्षपूर्ण...

  • उपचुनाव में सियासी दलों के दिग्गजों की होगी अग्निपरीक्षा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दिग्गजों की अग्निपरीक्षा है। कांग्रेस के मैदान से बाहर होने से अब चुनाव भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। हालांक‍ि बसपा भी त्रिकोणीय लड़ाई बनाने में जुटी है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीन दिनों तक ताबड़तोड़ प्रचार कर हर सीट पर माहौल बनाने का प्रयास किया। अखिलेश यादव भी सियासी रुख को भांप रहे हैं। राजनीति के जानकारों के मुताब‍िक उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और मायावती की प्रतिष्ठा दांव...

  • चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव (By-Election) की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव...

  • उत्तर प्रदेश उपचुनाव में नारों की लड़ाई

    देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन इनके बीच उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों का उपचुनाव भी उतने ही महत्व का हो गया है। इन सीटों के चुनाव नतीजों से बहुत कुछ तय होना है। तभी राज्य की सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगाया है। कांग्रेस को छोड़ कर बाकी सभी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस को उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने दो हारने वाली सीटें ऑफर की थीं, जिसे उसने ठुकरा दिया और चुनाव मैदान से बाहर हो गई। अरसे बाद मायावती की पार्टी बसपा भी इस बार उपचुनाव लड़ रही है।...

  • उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन बिखरा

    उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बिखर गया। बिहार जैसे एकाध राज्यों को छोड़ दें तो गठबंधन की सभी पार्टियां अपना अपना चुनाव लड़ रही हैं। सोचें, 13 राज्यों में 47 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, जिसे मिनी आम चुनाव माना जा रहा है लेकिन उसमें विपक्षी पार्टियों में तालमेल नहीं हुआ। दो राज्यों में साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। वहां तो गठबंधन बना है और काम भी कर रहा है लेकिन अगर इसके साथ ही उपचुनाव में भी सभी पार्टियां मिल कर लड़ती हैं तो लोकसभा चुनाव जैसी धारणा बनाई...

  • मायावती की उपचुनाव की तैयारियां

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती फिर पुराने तेवर में दिख रही हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन मायावती ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मायावती पहले उपचुनाव नहीं लड़ती थीं लेकिन इस बार उन्होंने सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है और चुनाव की घोषणा से पहले चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। उन्होंने इस चुनाव में नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद की चुनौती का जवाब देने का भी फैसला किया है।...

  • चुनाव से भी भागना!

    By-election: सवाल है नरेंद्र मोदी और अमित शाह कैसे टाइमपास में समय गुजार सकते हैं? इनकी फितरत समय काटने की तो नहीं है। कुछ तो सोच रहे होंगे। बात सही है। लेकिन राजनीति में जब लुढ़कने का वक्त आता है तो कोई कितना भी चतुर, क्रूर और अपने को भगवान मानने वाला हो, वह समय को नहीं पलट सकता। मोदी और शाह दोनों जान रहे हैं कि पिटारा खुल गया है। उनकी मुट्ठी खुल कर खाक की है। दोनों का अहंकार दोनों को (साथ में भाजपा और आरएसएस को भी) उस दिशा की और अनिवार्यतः ले जाएगा, जिसमें आगे खाई...

  • विधानसभा उपचुनाव में 63 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

    नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार, 10 जुलाई को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इन 13 सीटों पर 63 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। सबसे ज्यादा वोटिंग तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर हुई है, वहां 77 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ सीट पर 75 फीसदी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर 73 फीसदी मतदान हुआ। बिहार और पश्चिम बंगाल में हुई झड़पों के अलावा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा और तृणमूल...

  • अमरवाड़ा के रण में शाह विरुद्ध शाह

    भोपाल। अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा पहले ही कमलेश शाह को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिनका नामांकन पत्र भी दाखिल हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कल नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। दरअसल, अपने-अपने करणों से भाजपा और कांग्रेस छिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव को जीतने के लिए अभी से एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं जबकि मतदान 10 जुलाई को है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में आए कमलेश शाह को पहले ही प्रत्याशी...

  • आयोग को उपचुनाव की क्या हड़बड़ी थी?

    लोकसभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के एक हफ्ते के भीतर चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। सात राज्यों में 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे, जिनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है। सवाल है कि चुनाव आयोग को इतनी हड़बड़ी क्यों थी कि लोकसभा के नतीजे आते ही उसने उपचुनाव की घोषणा कर दी? आयोग को पता है कि देश के अनेक राज्यों में विधानसभा के सदस्यों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा है और उनमें से बड़ी संख्या में ऐसे विधायक हैं,...

  • कई उपचुनावों पर संशय के बादल

    बॉम्बे हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद देश के कम से कम दो राज्यों में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। अगर हाई कोर्ट के फैसले पर अमल हुआ तो बॉम्बे की अकोल वेस्ट सीट के साथ साथ झारखंड की गांडेय और हरियाणा की करनाल सीट पर भी उपचुनाव रूक सकता है। असल में बॉम्बे हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने अकोला वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी चुनाव आयोग की अधिसूचना पर रोक लगा दी है।  हाई कोर्ट ने कहा है कि अभी इस सीट पर...

  • अब हरियाणा और झारखंड का मामला जुड़ गया

    यह लाख टके का सवाल है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक बनाने के लिए विधानसभा की एक सीट का उपचुनाव होगा या मुख्यमंत्री के रूप में उनके छह महीने पूरा करने से पहले ही राज्य में विधानसभा का चुनाव होगा? गौरतलब है कि सैनी विधायक नहीं हैं। वे हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा सदस्य हैं। उनको नियम के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के भीतर विधायक बनना होगा। Haryana Jharkhand by election यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा बिना विधायक बने वे 11 सितंबर 2024 तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं। अगर...

  • उत्तर प्रदेश में स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शफीक अहमद अंसारी विजयी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्‍वार विधानसभा (Swar Assembly) सीट पर उपचुनाव (By-Election) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी (Shafiq Ahmed Ansari) ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अनुराधा पटेल को 8724 मतों से हरा दिया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने सपा प्रत्याशी अनुराधा पटेल को 8724 मतों से हराया। अपना दल (एस) के अंसारी को 68,630 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की अनुराधा पटेल को 59,906 वोट मिले। उत्तर प्रदेश में...

  • मोदी ने कर्नाटक की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को कर्नाटक (Karnataka) के मतदाताओं से, विशेष तौर पर युवा और पहली बार वोट (Vote) करने वाले मतदाताओं से, बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब (Punjab) में जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) के लिए हो रहे उपचुनाव (By-Election) और मेघालय (Meghalaya), ओडिशा (Odisha) एवं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधान सभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव (By-Election) वाले क्षेत्रों के मतदाताओं से भी मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है। ये भी पढ़ें- http://राजस्थान पहुंचे मोदी, श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना...

  • उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर

    नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में कांग्रेस ने बहुत खराब प्रदर्शन किया, लेकिन पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। महाराष्ट्र में उसने भाजपा की जीती एक सीट पर कब्जा किया तो पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा का खाता खुल गया। पिछले चुनाव में बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी लेकिन एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस गठबंधन को एक झटका झारखंड में लगा, जहां कांग्रेस पिछली बार अपनी जीती हुई सीट भाजपा की सहयोगी आजसू से हार गई। बहरहाल, सबसे चौंकाने वाला...

  • महाराष्ट्र का उपचुनाव बेहद अहम

    देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के साथ साथ पुणे और ठाणे में नगर निगम का चुनाव होना है। इन चुनावों की महत्ता इस बात से समझी जा सकती है कि एक महीने में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई की यात्रा की है और हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनावों की घोषणा राज्य में दो सीटों पर हो रहे उपचुनावों के बाद होगी। दोनों उपचुनावों का महत्व सिर्फ इतना नहीं है, बल्कि इससे एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के गुट की शिव सेना के गठबंधन की...

और लोड करें