Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पूर्वोत्तर में बारिश से बिगड़े हालात

पूर्वोत्तर

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और हालात का जायजा लिया। बारिश से प्रभावित राज्यों में सेना के जवान राहत व बचाव के अभियान में लगे हैं।

दो दिन की बारिश में पूर्वोत्तर में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच रविवार की शाम को दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदला और तेज हवा चली। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई लेकिन तेज आंधी की वजह से पूरीर दिल्ली पर धूल की परत छा गई। मौसम विभाग ने यहां आंधी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर में बारिश से बिगड़े हालात

उधर पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश से बिगड़ते हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के मुख्यमंत्री और मणिपुर के राज्यपाल से फोन पर बात की। उन्होंने राज्यों को केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्यों में दो दिन में 32 लोगों की मौत हो गई।

असम में 16, अरुणाचल में नौ, मिजोरम में चार और मेघालय में तीन लोगों की जान गई। असम के 15 से अधिक जिलों में 78 हजार अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। त्रिपुरा में भी बारिश से बाढ़ और भूस्खन का खतरा है, जिससे बचाने के लिए अनेक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

मणिपुर में भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों घंटों में बाढ़ व भूस्खलन से करीब चार हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी भूस्खलन से जानमाल का नुकसान हुआ है। उधरर सिक्किम के उत्तरी हिस्से में करीब डेढ़ हजार पर्यटक फंसे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर में भी रविवार को तेज बारिश हुई है। श्रीनगर और लेह हाईवे पर रविवार को भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा जमा हो गया है। इससे रास्ता बंद हो गया है। प्रशासन और बचाव की टीमें मलबा हटाने के काम में जुटी हुई हैं।

Also Read: ज्यादा सीट पर अड़ेगी नीतीश की पार्टी

Pic Credit: ANI

Exit mobile version