पूर्वोत्तर में भी एनडीए में सब ठीक नहीं
पूर्वोत्तर में एक समय भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी पकड़ बना ली थी। ज्यादातर राज्यों में उसकी या सहयोगी पार्टियों की सरकार बनी। लेकिन अब धीरे धीरे ऐसा लग रहा है कि सहयोगी पार्टियों का भाजपा पर से भरोसा उठ रहा है। उनको लग रहा है कि भाजपा अपने को मजबूत कर रही है, जिसका असर आगे उनकी राजनीति पर पड़ सकता है। तभी नगालैंड से लेकर मेघालय तक भाजपा अपने दांव चल रही है और भाजपा की सहयोगी पार्टियां अपने दांव चल रही है। ताजा मामला मेघालय का है, जहां यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो...