Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी की तीन दिन में पुतिन, जिनपिंग, पेजेशकियन सहित कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से रविवार तक कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

श्री मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस के साथ वार्ता करेंगे। ये सब बैठकें राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे दो दिन के 18 वें ब्रिक्स सम्मेलन के इतर होंगी। ये सभी नेता शनिवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री शनिवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ मुलाकात करेंगे। इसी दिन राष्ट्रपति की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ राष्ट्रपति भवन में भी मुलाकात होगी। कल शाम प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Also Read : पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों के भीतर बाजार पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर

रविवार को प्रधानमंत्री कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्त नदायिशिमिये, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री की शुक्रवार और शनिवार की सभी बैठकें भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस में होंगी, जबकि राष्ट्रपति की बैठक राष्ट्रपति भवन में होगी। रविवार की प्रधानमंत्री की सभी बैठकें भारत मंडपम में निर्धारित हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version