Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वांगचुक को जंतर मंतर से हटाकर पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती

दिल्ली पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से शनिवार सुबह हटा कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर दिया।

श्री वांगचुक विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक होने से रोकने ,शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले गत 28 जून से आमरण अनशन कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने श्री वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुये उन्हें जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पुलिस ने कहा है कि श्री वांगचुक को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश तथा चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुये आवश्यक चिकत्सा उपायों के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Also Read : ‘इश्कनामा’ के ‘नरक’ को शहनाज गिल ने दी अपनी आवाज

पुलिस ने जंतर मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को शांतिपुर्वक ढंग वहां से चले जाने को कहा है। उसने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये श्री वांगचुक को अनशन स्थल से हटाये जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की जिससे वहां पर हंगामा हुआ। लेकिन पुलिस ने पूरा संयम बरतते हुये अपना काम किया।

श्री वांगचुक के अनशन का आज 21 वां दिन था और इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा था तथा वजन नौ किलों से ज्यादा घट गया था। उनके प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलो और सामाजिक संगठनों के नेता जंतर मंतर पर जाकर उनसे मिले थे।

श्री वांगचुक तथा कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद से मानसून सत्र से पहले ही 20 जुलाई को अपनी मांगों के समर्थन में संसद तक मार्च करने की घोषणा की थी और लोगों से बड़ी संख्या में इसमे शामिल होने की अपील की थी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version